सांभर झील के आसपास पर्यावरणीय एवं आपदा संवेदनशीलता का आकलन तथा जलवायु-लचीली योजना रणनीतियों का विकास: राजस्थान में GIS-आधारित सतत नियोजन का एक अध्ययन
Author(s): डॉ.ओम प्रकाश
Publication #: 2608019
Date of Publication: 21.08.2026
Country: India
Pages: 1-6
Published In: Volume 12 Issue 4 August-2026
Abstract
सांभर झील राजस्थान की एक विशिष्ट उथली, अंतर्देशीय, लवणीय आर्द्रभूमि है तथा इसका पारिस्थितिक, आर्थिक और जैव-विविधतागत महत्व अत्यधिक है। राजस्थान के राष्ट्रीय वेटलैंड एटलस के अनुसार सांभर झील लगभग 24,294 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तृत है और इसका औसत वार्षिक वर्षण लगभग 500 मिमी है। मानसून के दौरान झील की गहराई बढ़ती है, जबकि प्री-मानसून अवधि में यह अत्यधिक उथली हो जाती है। सांभर का महत्व केवल एक प्राकृतिक जल निकाय के रूप में नहीं है, बल्कि यह स्थानीय आजीविका, नमक उत्पादन, प्रवासी पक्षियों और क्षेत्रीय पारिस्थितिकी तंत्र से भी जुड़ा हुआ है। साथ ही, गाद जमाव, भूमि-उपयोग परिवर्तन, जल-निकासी, नमक उत्पादन से संबंधित गतिविधियाँ, प्रदूषण तथा जलवायु परिवर्तन जैसे कारक इसकी पर्यावरणीय संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं। आधिकारिक प्रबंधन दस्तावेजों में भी झील के जल क्षेत्र में परिवर्तन, अवैध जल निष्कर्षण, प्रदूषण तथा कैचमेंट क्षेत्र में कृषि गतिविधियों को महत्वपूर्ण प्रबंधन चुनौतियों के रूप में रेखांकित किया गया है।इस शोध का उद्देश्य Geographic Information System (GIS) तथा Remote Sensing तकनीकों की सहायता से सांभर झील और उसके आसपास के क्षेत्र की पर्यावरणीय एवं आपदा संवेदनशीलता का स्थानिक आकलन करना तथा जलवायु-लचीली एवं सतत नियोजन रणनीतियों का विकास करना है। प्रस्तावित अध्ययन में भूमि उपयोग/भूमि आवरण, जल क्षेत्र में परिवर्तन, ढाल, जल निकासी, वर्षा, तापमान, वनस्पति, बस्तियों, कृषि, नमक उत्पादन क्षेत्रों, जल-संसाधनों और सामाजिक-आर्थिक संवेदनशीलता जैसे संकेतकों को एकीकृत किया जाएगा। इन संकेतकों के आधार पर एक Composite Environmental and Disaster Vulnerability Index विकसित किया जा सकता है। अध्ययन का निष्कर्ष यह प्रस्तावित करता है कि सांभर झील के लिए पारंपरिक आपदा-प्रतिक्रिया मॉडल के बजाय ecosystem-based disaster risk reduction, climate adaptation, spatial regulation और community participation पर आधारित एकीकृत नियोजन दृष्टिकोण अधिक प्रभावी होगा।
Keywords: सांभर झील, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, जलवायु परिवर्तन, GIS, Remote Sensing, पर्यावरणीय संवेदनशीलता, जलवायु-लचीला नियोजन, आर्द्रभूमि, सतत विकास।
Download/View Count: 2
Share this Article