सौरा चित्रकला में तकनीकी बदलाव : परंपरा से आधुनिकता की ओर

Author(s): Priyanka Singh, Meenakshi Thakur

Publication #: 2608015

Date of Publication: 13.09.2026

Country: India

Pages: 1-8

Published In: Volume 12 Issue 5 September-2026

Abstract

प्रस्तुत शोध पत्र ओडिशा की प्रसिद्ध जनजाति लांजिया सौरा की पारंपरिक चित्रकला में आ रहे तकनीकी और व्यावहारिक बदलावों का अध्ययन करता है। सौरा समाज में इस कला को 'इदिताल' कहा जाता है, जो मूल रूप से घर की मिट्टी की दीवारों पर धार्मिक अनुष्ठानों के समय बनाई जाती थी। वर्तमान समय में वैश्वीकरण और बाजार की माँग के कारण इस कला के माध्यमों में बहुत बड़ा बदलाव आया है। अब यह कला भित्ति-चित्रों से निकलकर कैनवास, वस्त्र, काँच, और लकड़ी जैसी आधुनिक सतहों पर बनाई जा रही है। यह अध्ययन इस बात की पड़ताल करता है कि धरातल, रंग और औजारों के बदलने से सौरा कला के मूल रूप और उनके सामाजिक - आर्थिक परिदृश्य पर क्या प्रभाव पड़ा है।

Keywords: सौरा चित्रकला, इदिताल, तकनीकी बदलाव, बाजारीकरण, आधुनिक कैनवास, पारंपरिक माध्यम।

Download/View Paper's PDF

Download/View Count: 10

Share this Article