व्यापारिक वर्ग एवं स्वतंत्रता आन्दोलन: एक अध्ययन (झुन्झुनूँ के विशेष सन्दर्भ में)

Author(s): डॉ. प्रताप सिंह

Publication #: 2205005

Date of Publication: 30.09.2022

Country: India

Pages: 24-29

Published In: Volume 8 Issue 5 September-2022

Abstract

भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में जयपुर रियासत के शेखावाटी प्रदेश में झुन्झुनूँ कस्बे के व्यापारिक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिनमें प्रमुख व्यापारिक वर्ग बिड़ला, डालमिया, पोदार, सेकसरिया, कानोड़िया, केडिया, रूंगटा, खेतान, अलखपुरिया, हिम्मतसिंहका, जादूका, गुटगुटिया, मोदी, शाह, नेमानी आदि है।

झुन्झुनूँ के प्रमुख व्यापारी सेठ घनश्यामदास बिड़ला, रामकृष्ण डालमिया, सेठ छाजूराम अलखपुरिया, आनन्दीलाल पोदार, सेठ भागीरथ कानोड़िया, सीताराम सेकसरिया, सेठ हरिराम गुटगुटिया, नागरमल जादूका, विठ्ठलदास मोदी, प्रभुदयाल हिम्मतसिंहका, देवीबक्स सर्राफ आदि स्वतंत्रता आन्दोलन के नेताओं महात्मा गाँधी, मदनमोहन मालवीय, सुभाषचन्द्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल से प्रभावित थे।

झुन्झुनूँ के इन व्यापारियों ने स्वतंत्रता आन्दोलन की विभिन्न गतिविधियों को संचारित करने में अहम् भूमिका निभाई थी। निष्कर्षतः स्वतंत्रता आन्दोलन की पृष्ठभूमि में प्रमुख रूप से व्यापारिक वर्ग ही था। वर्तमान में भी देश की विभिन्न गतिविधियाँ व्यापारिक वर्ग से ही प्रभावित है।

Keywords: व्यापारिक वर्ग, सेठ, वित्तीय फंड, स्वतन्त्रता आन्दोलन

Download/View Paper's PDF

Download/View Count: 283

Share this Article