भारत बना विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था
Author(s): DR. RANJNA NEELIMA KACHHAP
Publication #: 2603035
Date of Publication: 22.08.2026
Country: India
Pages: 1-4
Published In: Volume 12 Issue 4 August-2026
Abstract
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने जापान को पीछे छोड़कर यह स्थान हासिल किया है। भारत की वास्तविक GDP औसतन 6.5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत की दर से बढेगी। इस निरंतरता के कारण भारत 2030 तक जर्मनी और जापान को पीछे छोड़कर $7.3 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बन जायेगी। भारत की कार्यशीलआयु वाली जनसंख्या 15 से 64 वर्ष अभी अपने चरम पर है। यह युवा शक्ति न केवल उत्पादन को बढ़ायेगी बल्कि घरेलू उपभोग को भी प्रेरित करेगी। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बदलाव का मतलब यह है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां अब भारत को एक वैकल्पिक विनिर्माण केन्द्र के रूप में देख रही है। PLI योजनाओं के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में FDI में वृद्धि आने की संभावना है। भारत के युवाओं में कौशल क्षमता का अभाव है अतः कौशल विकास पर विशेष जोर देना होगा। भविष्य में भारत के पास सबसे बड़ी युवा आबादी, तकनीकी नवाचार और हरित ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जलवायु परिवर्तन भी मौजूद है। विशेषज्ञ का मानना है कि यदि सुधारों की गति जारी रही तो आने वाले वर्षो में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी व शक्तिशाली अर्थव्यवस्था बन सकती है।
Keywords: रोजगार, नवाचार, खाद्यान आपूर्ति, संतुलित आर्थिक विकास, कौशल विकास
Download/View Count: 2
Share this Article