पर्यावरण संतुलन और जल संरक्षण में राम जल सेतु परियोजना की राजस्थान में भूमिका
Author(s): उदय सिंह
Publication #: 2509002
Date of Publication: 04.07.2025
Country: India
Pages: 1-5
Published In: Volume 11 Issue 4 July-2025
Abstract
राम जल सेतु योजना राजस्थान राज्य में पर्यावरणीय संतुलन और जल संरक्षण की दृष्टि से एक महत्त्वपूर्ण पहल है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य जल संसाधनों के सतत् उपयोग, वर्षा जल संचयन, नदियों और तालाबों के पुनर्जीवन तथा भूजल स्तर में सुधार करना है। बढती जनसंख्या, अनियंत्रित शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन के कारण प्रदेश में जल संकट गहराता जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप न केवल कृषि उत्पादन प्रभावित हुआ है बल्कि पर्यावरणीय संतुलन पर भी प्रतिकूत प्रभाव पडा है।
राम जत सेतु योजना के अंतर्गत विभिन्न जलस्रोतों को आपस में जोडने, जल संरचनाओं का निर्माण करने तथा परंपरागत जल प्रबंधन पद्धतियों को आधुनिक तकनीक के साथ संयोजित करने का प्रयास किया गया है। इस शोधपत्र का उद्देश्य इस योजना की प्रभावशीलता, पर्यावरणीय लाभ तथा सामाजिक आर्थिक परिणामों का विश्लेषण करना है। अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि योजना के द्वारा न केवल जल संरक्षण को प्रोत्साहित दिया जाएगा बल्कि वनस्पति और जीव-जंतुओं के लिए पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।
अतः राम जल सेतु योजना को राजस्थान में जल संकट समाधान तथा पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक अभिनव और उपयोगी कदम माना जा सकता है।
Keywords: .
Download/View Count: 68
Share this Article